कोलारस - कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी द्वारा मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर 14 जनवरी शुक्रवार को कोलारस नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया जिसमें जगतपुर रोड़, स्टेशन रोड़ पर नाली निर्माण कार्य जिसकी लागत 8.38 लाख रू. साथ ही श्री गौरीशंकर मंदिर चौराहा वार्ड क्र. 09 में सीसी रोड़ एवं नाली निर्माण कार्य जिसकी लागत 5.83 लाख रू. है इसी के साथ एफ.एस.टी.पी. प्लांट निर्माण कार्य जिसकी लागत 6.83 लाख रू., संत रविदास भवन में तार फेंसिंग निर्माण कार्य 02.70 लाख रू. है विधायक रघुवंशी द्वारा शुक्रवार को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर निम्न निर्माण कार्यो का भूमि पूजन किया गया इस दौरान पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़, एस.डी.एम. ब्रजबिहारी श्रीवास्तव,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गुरप्रीत चीमा,विधायक प्रतिनिधि राम सडैया, डॉ राजेश भार्गव, रुद्राक्ष गौड़, राजकुमार भार्गव, अरूण गौड़, प्रदीप गौड़, गोलू रघुवंशी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags
कोलारस