'द कश्मीर फाइल्स' में सत्य का चित्रण हुआ:सांसद डॉ केपी यादव

शिवपुरी-गुना-अशोकनगर संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर के पी यादव लोकसभा बजट सत्र के दूसरे चरण के चलते इस समय दिल्ली में हैं. उन्होंने दिल्ली में देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के साथ सिनेमा हॉल में जाकर 'द कश्मीर फाइल्स' फ़िल्म देखी. फिल्म देखने के बाद सांसद डॉक्टर के पी यादव ने कहा कि फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ से बेहद प्रभावित हुआ हूँ। 1990 में पलायन के शिकार लोगों की आवाज को बेहद संवेदनशीलता और विस्तार के साथ सभी के समक्ष लाने के लिए निर्माताओं को बधाई व साधुवाद देता हूं देश की सबसे बड़ी त्रासदी को लेकर भले ही कुछ लोगों को यह सत्य रास नहीं आया हो, लेकिन देश की समस्त जनता को सच्चाई जानने का पूरा हक है। 

आप सभी से आग्रह है ये फ़िल्म जरूर देखें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म