गरिमामयी माहौल में मना रानी अवंतीबाई बलिदान दिवस व आलोक कार्यकारिणी का हुआ गठन

कोलारस - अखिल भारतीय लोधी - लोधा अधिकारी -कर्मचारी संघ 'आलोक' का रानी अवंतीबाई बलिदान दिवस होली मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह सह कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम गत 20 मार्च, रविवार को स्थानीय स्नेहबिहारी गार्डन में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ ! श्री लोकेश लिल्हारे जीएसटी, कमिश्नर भोपाल के सानिध्य एवं आलोक संघ के प्रमुख मार्गदर्शक व आलोक प्रदेश अध्यक्ष इंजी.आर.एस.राजपूत  व प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री रामगोपाल लोधी के निर्देशन में  हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.दिलीप सिंह राजपूत (मध्यप्रदेश आलोक  प्रमोटर) रहे ! इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में दतिया आलोक अध्यक्ष हितकिशोर राजपूत ,प्रदेश पदाधिकारी व शिवपुरी प्रभारी भारत सिंह लोधी अशोक नगर , पिछोर आलोक अध्यक्ष विजय राम  लोधी ,करैरा आलोक  अध्यक्ष जगभान सिंह लोधी प्रमुख रूप से उपस्थित थे ! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.दिलीप सिंह राजपूत  ने दीप प्रज्वलित कर वीरांगना रानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया व अध्यक्षीय उद्बोधन में आलोक के शैक्षिक ऐजेण्डे पर प्रकाश डाला ! साथ ही कोलारस-बदरवास ब्लॉक की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ ,जिसमें  सुरेन्द्र सिंह लोधी (माध्यमिक शिक्षक ) कोलारस को कोलारस-बदरवास आलोक ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया ! इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती अर्चना लोधी  व लोकेंद्र सिंह लोधी शिक्षक, उपाध्यक्ष हेतु सी.बी.लोधी वन विभाग व अशोक लोधी ,महासचिव पद हेतु श्री  लालजीराम लोधी , देवी सिंह लोधी शिक्षक ,संगठन सचिव पर पर बहादुर सिंह लोधी व खलक सिंह लोधी निर्वाचित हुए ! वहीं, सुरेन्द्र सिंह लोधी, शिक्षक अलावदी वालों को कार्यालय सचिव  पद हेतु चुना गया तथा उत्साही जागरूक युवाओं को  आलोक प्रमोटर के रूप में नियुक्ति के प्रमाण पत्र दिए गए व सम्मानित किया गया ! अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद सुरेन्द्र सिंह लोधी ने आलोक संगठन के शैक्षिक ऐजेण्डे को जन जन तक पहुँचाने की बात कही ! कार्यक्रम में आलोक संघ पिछोर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा में स्थान बनाने वाले कोलारस-बदरवास ब्लॉक के प्रतिभाशाली छात्रों व कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाली होनहार बेटियों को भी सम्मानित किया गया ! कार्यक्रम के आयोजन में नीरज लोधी, ब्रांच मैनेजर बैंक ऑफ इंडिया कोलारस ,सुरेन्द्र सिंह लोधी शिक्षक अलावदी वाले, सी.बी.लोधी, वन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही ! कार्यक्रम में लोधी समाज के वंशावली लेखक आदरणीय रामगोपाल जी मालपुरा -टोंक, राजस्थान  व स्वामी श्यामदेव इंद्रजीत सिंह लोधी  कोलारस की मौजूदगी उल्लेखनीय रही ! ध्यातव्य है कि शिवनंदन सिंह पडेरिया श्रीपुर चक,डॉ.लक्ष्मीनारायण लोधी बामौरकलां,डॉ.रामेश्वर लोधी, दीपक लोधी, दिलीप लोधी ,पवन लोधी ,एडव्होकेट भारतेन्द्र सिंह लोधी सहित 50 से अधिक आलोक परिवार के सदस्यों ने कार्यक्रम का व्यय  वहन किया ! अपनी भागीदारी से कार्यक्रम को सफल बनाने वाले समाज बंधुओं व महिला शक्तियों का आयोजन समिति ने आभार व्यक्त किया है !

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म