भोपाल मण्डल की गाड़ियों में मार्च के आखिरी सप्ताह से लिनेन, कंबल मिलेंगे

भोपाल मण्डल ने ट्रेन के वातानुकूलित डिब्बों में लिनेन, कंबल और पर्दों की सप्लाई करने के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी है। ट्रेन यात्रियों को मार्च 2022 के आखिरी सप्ताह से लिनेन, कंबल मिलने लगेंगे।


रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) ने कोविड-19 महामारी एवं कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए ट्रेनों से यात्रियों की आवाजाही के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल (एसओपी) जारी किया गया था, जिसमें लिनेन, कंबलों तथा ट्रेनों के भीतर के पर्दों पर पाबंदी लगाई गई थी, जिसे तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है। भोपाल मण्डल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय के निर्देशानुसार सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी करते हुए लिनेन, कम्बल की सप्लाई करने के साथ साथ पर्दे लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सम्भवतः इसी माह (मार्च 2022) के आखिरी सप्ताह से वातानुकूलित डिब्बों में यात्रियों को लिनेन, कम्बल मिलने लगेंगे।
बता दें प्रदेश में शुक्रवार को 40 हजार जांच में 73 नए पॉजिटिव मिले है। वहीं, अभी एक्टिव केस 678 है। प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 66 मरीज अस्पताल में भर्ती है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 40 हजार 636 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 29 हजार 225 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 733 लोगों की जान जा चुकी है। शुक्रवार को कोरोना से 145 मरीज ठीक हुए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म