शिवपुरी - जिले के समस्त तहसील के तहसील अध्यक्षों की मीटिंग का आयोजन महापंचायत के आयोजन के संबंध में की गई इस मीटिंग में तहसील करैरा, तहसील बदरवास, तहसील पिछोर, तहसील खनियांधाना, तहसील नरवर, तहसील रन्नौद, तहसील बैराड, तहसील पोहरी के सभी तहसील अध्यक्ष उपस्थित रहे। तहसील शिवपुरी एवं तहसील कोलारस के तहसील अध्यक्ष अपरिहार्य कारणों से समय पर उपस्थित नहीं हो सके। उक्त मीटिंग जिलाध्यक्ष शिवपुरी गोविन्द श्रीवास्तव द्वारा पूर्व में दिनांक 23.2.2022 को सहमति देकर महापंचायत आयोजन हेतु सहयोग किया। किन्तु निजी स्वार्थों के कारण दिनांक 9.3 .2022 को परवारियों की भावनाओं के विपरीत जाकर एक सूचना पत्र क्रमांक 106/ पटवारी संघ /2022 म.प्र. के समस्त जिलों के पटवारियों को सम्बोधित करते हुए दिनांक 9.3.2022 को व्हाट्सएप ग्रुप पर डाला गया है। उक्त सूचना पत्र जिलाध्यक्ष द्वारा जिले के तहसील अध्यक्षों व आम पटवारियों से बिना विचार-विमर्श व उनकी अनुमति लिए बिना डाला गया है। उक्त पत्रों से शिवपुरी जिले के सम्पूर्ण आम पटवारी आहत हुए हैं उनकी भावनाओं को अत्यधिक आघात पहुंचा है। एवं उक्त जिलाध्यक्ष महोदय का कार्यकाल पूर्व में ही पूर्ण हो चुका है। इनके द्वारा अपने कार्यकाल पूर्ण होने व नये जिलाध्यक्ष के निर्वाचन के संबंध में आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इनके द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान पटवारी संघ के हित में कोई कार्य नहीं किया गया । अतः उपरोक्त कारणों से जिला शिवपुरी के तहसील अध्यक्षों द्वारा बहुमत से इनका अविश्वास प्रस्ताव पारित कर जिला अध्यक्ष पद से अपदस्थ किया जाता है। एवं महापंचायत के सफल आयोजन एवं अगामी जिलाध्यक्ष के निर्वाचन की कार्यवाही पूर्ण होने तक का श्री नरेन्द्र जाटव के रूप में अधिकृत किया जाता है। इस कार्यवाही के सहमतिदाता तहसील अध्यक्ष नीरज दांगी तहसील बदरवास, कप्तान सिंह यादव तहसील बैराड़, गिर्राज हिण्डोलिया तहसील रन्नौद, दीपक धाकड़ तहसील पोहरी, रघुराज भगत तहसील खनियाधाना, नरेंद्र जाटव तहसील पिछोर, राजबहादुर केन तहसील नरवर, मुकेश जाटव तहसील करैरा मौके पर मौजूद रहे।
Tags
शिवपुरी