सांसद ने मेले की तैयारियों का लिया जायजा
आगंतुकों को कोई समस्या न आए इसके दिए निर्देश
गुना-शिवपुरी-अशोकनगर संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर के पी यादव ने होली के अवसर पर करीला धाम पहुंचकर मां जानकी के दर्शन-पूजन व आरती कर क्षेत्रवासियों के लिए सुख समृद्धि की मंगलकामना की। इस अवसर पर सांसद डॉक्टर के पी यादव ने रंग पंचमी के अवसर पर लगने वाले मेले की तैयारियों का जायजा लिया तथा वहां उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना महामारी के चलते पिछले 2 वर्षों से यह मेला आयोजित नहीं हो पाया था, 2 वर्ष बाद यह मेला आयोजित होने जा रहा है इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा भी होगा इसलिए मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न उठानी पड़े इसके पुख्ता प्रबंध किए जाएं।इसके बाद सांसद केपी यादव ने करीला धाम पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में भी शिरकत की. सांसद डॉक्टर के पी यादव ने कहा कि करीला धाम पर लगने वाला मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान है,जिसमें प्रदेश ही नहीं देश भर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं एवं मां जानकी सभी की मन्नत पूरी करती हैं. उन्होंने इस अवसर पर आयोजित होने वाले राई नृत्य की सराहना करते हुए कहा कि सरकार हमारे बुंदेलखंड के पारंपरिक राई नृत्य को भी प्रोत्साहन प्रदान कर रही है,उस वर्ष राई नृत्य को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले श्री राम सहाय पांडे को पदम श्री सम्मान भी प्रदान किया गया है. करीला को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं, अनेक विकास कार्य यहां किये गये है.
सांसद यादव ने बताया कि मेरे अनुरोध पर रेल विभाग द्वारा अशोक नगर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों के स्टॉपेज का समय बढ़ाया गया है तथा जो ट्रेन में अशोकनगर से थ्रू गुजरती हैं उनका स्टॉपेज भी 19 मार्च से 28 मार्च तक अशोकनगर में किया गया है, जिससे करीला आने एवं जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े. इस अवसर पर सांसद डॉक्टर के पी यादव के साथ भारतीय जनता पार्टी जिला अशोकनगर के अध्यक्ष श्री उमेश रघुवंशी,करीला ट्रस्ट के अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव,सांसद प्रतिनिधि तीर्थ नारायण शर्मा,अनिल रघुवंशी,सचिन शर्मा भाजपा जिला मंत्री उत्तम सिंह यादव दिनेश यादव बीलाखेड़ा,रामकुमार यादव चमराई सहित भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
Tags
शिवपुरी