कोलारस - गुरूवार 17 मार्च को होलिका दहन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ उसके ठीक अगले दिन यानि शुक्रवार को रंगों के महापर्व होली उत्सव का पर्व कोलारस एवं बदरवास में चल समारोह के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया कोलारस में रंग उत्सव का पर्व एक अलग ही प्रकार से चल समारोह के साथ रंग उत्सव मनाया जाता है 17 मार्च गुरूवार को होलिका दहन, 18 मार्च शुक्रवार को रंग उत्सव, 20 मार्च रविवार को भाईदौज तथा 22 मार्च मंगलवार को रंग पंचमी के साथ होली महोत्सव का कार्यक्रम सम्पन्न होगा इस बीच राजनैतिक, समाजिक अन्य संस्थाऐं होली मिलन के साथ गोट के कार्यक्रम भी जगह जगह आयोजित करते है।
कोलारस में बीते कई वर्षाे से रंग उत्सव का पर्व होलिका दहन के अगले दिन चल समारोह के रूप में मनाने की परम्परा चली आ रही है इसी क्रम में 18 मार्च शुक्रवार को कोलारस में सुबह से ही रामलीला मैदान से प्रभात फेरी के साथ रंग उत्सव का कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ जोकि शुक्रवार की दोपहर तक कोलारस नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुये रामलीला मैदान पर सम्पन्न हुआ इस बार कोरोना गाईड लाईन का विशेष प्रतिवंध न होने के कारण प्रभात फेरी के साथ रंग उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विशाल चल समारोह में सभी समाज, सम्प्रदाय के साथ -साथ राजनैतिक, मीडिया, अभिभाषक, समाज सेवी के साथ गणमान्य नागरिक एवं आम लोग चल समारोह के साथ रंगों के महापर्व के भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए।