पंचायत की सरकार के लिये नामांकन सोमवार तक, शनिवार से नगर की सरकार के लिये नामांकन होंगे प्रारंभ

कोलारस - मध्यप्रदेश में ग्रामों की सरकार के लिये नामांकन फार्म भरने का कार्य सोमवार को समाप्त हो जायेगा उसके उपरांत नामांकन फार्मो की जांच, नाम बापसी के उपरांत स्वतंत्र चुनाव चिन्ह पर उम्मीदवार चुनाव मैदान में जनता के बीच अपना-अपना चुनाव चिन्ह लेकर पंचायत की सरकार बनाने के लिये वोट मांगने जाऐंगे जिले की कोलारस जनपद पंचायत क्षेत्र के मतदाता एक जुलाई को मतदान करेंगे।

दूसरी ओर नगर की सरकार के लिये भी चुनाव मैदान में आने वाले उम्मीदवारों ने तैयारियां प्रारम्भ कर दी है इस बार नगर की सरकार के लिये नगर पालिका एवं नगर परिषद में पार्षद द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा नगर की सरकार के लिये शनिवार से नामांकन फार्म भरने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो जायेगी और कोलारस नगर परिषद में पार्षदों के लिये जनता 13 जुलाई को मतदान करेंगें उसके उपरांत 18 को मतों की गणना के साथ पार्षदों की खीच-तान, लेन-देन का कार्य प्रारम्भ होगा उसके बाद जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर पालिका की तरह स्वेच्छा से कम ले देकर ग्राम एवं नगर की सरकारें माननीय सदस्यों द्वारा चुनी जाऐंगी।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म