खनियाधाना - खनियाधाना थाना अंतर्गत इन दिनों सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग एवं अवैध हथियार लहराते युवक की तस्वीर और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे ग्राम पिपारा के निवासी सौरभ राजा बुन्देला, शैलेंद्र बुंदेला सेंटी बुंदेला और ये लोग ग्राम पिपरा में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग कर रहे है ग्रामीण जयपाल राजा बुन्देला सहित सुरेश लोधी का आरोप है कि ग्राम कुछ दबंग नर्तकी के साथ कुछ युवक अवैध हथियार लेकर दहशत फैला रहे हैं। युवक की हिम्मत इतनी अधिक दिख रही है कि वे जहां अवैध हथियार को लहराते हुए फायरिंग कर रहे हैं। वही बीच-बीच में रह-रह कर गोली भी चला रहे हैं। गनीमत रही कि उनके द्वारा की जा रही गोलीबारी के दौरान किसी को भी गोली नहीं लगी।दहशत फैलाने के उद्देश्य से अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं वीडियो में तीन लोग फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सोमवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो किसी पिपरा गांव के मौके का है, जिसमें तीन युवक हर्ष फायरिंग कर रहे हैं, जिसमें दो युवक एक युवक तमंचे से फायरिंग करता दिख रहा है। यह वीडियो पुलिस के पास पहुंचा तो इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो पिपरा गांव एक मजरा के एक मोहल्ले का बताया गया है ।
Tags
खनियाधाना