ब्राह्राण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के चलते प्रीतम सिंह पर 03 एफआईआर के साथ पार्टी से निष्कासित


कोलारस - कोलारस परगने के ग्राम खरैह में 17 अगस्त को सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल होने आये भाजपा नेता प्रीतम सिंह लोधी को ब्राहा्रण समाज एवं महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना इतना भारी पढ़ा कि उनके विरूद्ध रन्नौद, षिवपुरी, ग्वालियर पुलिस थानों में 03 एफआईआर दर्ज होने के साथ - साथ भाजपा ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्काषित तक कर दिया है अपने समाज के कार्यक्रम में ब्राहा्रण समाज पर टिप्पणी करना भाजपा नेता प्रीतम सिंह को काफी मेंहगा पड़ा।

ब्राह्माणों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले बीजेपी नेता प्रीतम लोधी को पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से निष्काषित कर दिया है लोधी के माफी मांगने के बावजूद पार्टी ने उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की।

ग्वालियर के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतम सिंह लोधी ने ब्राह्मणों को लेकर विवादित बयान दिया था इसका वीडियों वायरल होने के बाद विपक्ष भाजपा पर हमलावर हो था साथ ही लोधी के बयान पर ब्राह्मण संगठनों ने भी नाराजगी जताते हुए कई जगह विरोध प्रदर्शन किए इस बीच लोधी के बयान पर लोधी के बयान को गलते बताते हुए उनको नोटिस जारी किया था इस पर लोधी ने अपने बयान पर लिखित में माफी मांगते हुए ब्राह्मणों को देवतातुल्य बताया था उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा था इसके बावजूद बीजेपी ने उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। इस मामले बीजेपी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि समाज विशेष के संबंध में जो बात कहीं है पार्टी उससे कभी भी सहमत नहीं हो सकती है पार्टी ने सदैव सभी धर्मों का सम्मान किया है पार्टी सद्भाव की बात करती है प्रीतम लोधी के बयान पर पार्टी ने उनको नोटिस जारी किया था। लोधी ने माफी मांगी थी। इसके बावजूद पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है।

17 अगस्त का बयान हुआ था वायरल

बता दें 17 अगस्त को कोलारस परगने के अंतर्गत आने वाले ग्राम खरैह में वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी की जयंती पर समारोह में दिए प्रीतम सिंह लोधी के बयान का एक वीडियों वायरल हुआ था इसमें लोधी कहते सुने गए थे कि कथावाचक पंडित आपको पागल बनाते है ये दक्षिणा लेकर रफूचक्कर हो जातें है ये कथावाचक कम उम्र की महिलाओं को आगे बैठाते हैं इनकी नजर कहीं और होती है।  

उमा भारती के रिश्तेदार हैं प्रीतम

ग्वालियर के जलालपुर से सरपंच रहे प्रीतम लोधी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के रिश्तेदार हैं। उमा की बहन की बेटी की शादी प्रीतम लोधी के बेटे से हुई है। लोधी शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इस वीडियो के पीछे उन्होंने पिछोर से विधायक केपी सिंह के समर्थकों को बताया है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म