शिवपुरी - जिले में पुलिस विभाग एवं रागिनी फाउंडेशन द्वारा रविवार को मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की परियोजना महिलाओ हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल के अंतर्गत एक साइबर क्राइम अवेयरनेस उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जिसमें पुलिस विभाग के आरआई श्री भरत सिंह यादव तथा एसआई भानु प्रताप सिंह सिकरवार द्वारा महिलाओं को साइबर से जुड़े क्राइम तथा उनसे बचाव के बारे में जानकारी दी गई। इसके पश्चात रागिनी फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर एरिस अफगानी द्वारा महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के बारे में महिलाओं को अवगत कराया गया तथा बताया गया कि किस तरह महिलाएं इस परियोजना से जुड़कर स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर हो सकती हैं तथा अपने शहर शिवपुरी को एक सुरक्षित पर्यटन स्थल बना सकती हैं।
0 comments:
Post a Comment