महिला से सामूहिक दुष्कर्म, जीजा ने चार दोस्तों के साथ मिलकर किया घिनौना


मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है पीड़िता के जीजा ने पहले रेप किया, फिर अपने चार दोस्तों के हवाले कर दिया आरोपियों ने बच्चों को जान से मार देने की धमकी देकर कई बार अस्मत लूटी पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। 

ग्वालियर में पति से अनबन होने पर हमदर्द बनकर आए जीजा अपनी साली को अपने घर ले गया जंहा एक होटल में अपने शिकंजे में रखकर साली के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया बताया जा रहा है कि आरोपी जीजा ने खुद दुष्कर्म किया और उसके बाद 4 दोस्तों को बुलाकर गैंगरेप किया उसके बाद आरोपी पीड़ित को धमकी देते रहे अगर शिकायत करने की कोशिश की तो बच्चों को मार देंगे।उनके चंगुल से छूटने पर पीड़िता ने पूरी घटना पुलिस को बताई वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्वालियर जिले के हजीरा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला का किसी बात पर अपने पति से झगड़ा हो गया था। पत्नी ने अनबन बढ़ने पर घर छोड़ दिया। इधर पति ने पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने पत्नी को बरामद कर नारी निकेतन भेज दिया था। विवाद की जानकारी दतिया में रहने वाले जीजा को पता चली तो वह महिला से मिला और पति को समझाने की बात कहकर उसे अपने साथ ले लाया। महिला भरोसा कर उसके साथ दतिया चली गई। 

दतिया पहुंचते ही जीजा ने महिला को घर न ले जाकर एक होटल में रुकने को कहा। उसी होटल में जीजा ने महिला का रेप किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी जीजा ने महिला के बच्चे को मार देने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद जीजा ने अपने चार दोस्तों अवधेश शर्मा, उमेश, विनोद और सुरेश को भी बुला लिया और महिला से सामूहिक दुष्कर्म कराया। 

महिला ने पुलिस को बताया कि सभी आरोपी उसके हाथ-पैर बांधकर उसका रेप करते थे। कई दिनों तक आरोपियों ने शोषण किया। उधर पति को पता चला कि पत्नी जीजा के साथ गई है तो वो लेने पहुंचा पर जीजा ने धमकाकर उसे भी भगा दिया। बाद में पति ने पुलिस में शिकायत की, तब पुलिस ने आरोपी को चंगुल से महिला को छुड़ाया। बाद में महिला ने भी जीजा और उसके चारों दोस्तों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म