अब जाति प्रमाण पत्र बनाना हुआ आसान, जन सेवा अभियान के तहत प्राप्त कर सकते है प्रमाण पत्र - Kolaras

कोलारस - जाति प्रमाण पत्र के लिये दर-दर भटक रहे लोगो के लिये खुशखबरी यह है कि अब किसी वर्ग के बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु दर-दर भटने व भ्रष्टाचार में लिप्त लोगो को घूस खोरी देने के आवश्यकता नहीं है क्योंकि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही जन हितेसी योजनाओं के क्रम में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत लोगो को अब जाति प्रमाण पत्र भी दिये जायेगें। 

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में जाति प्रमाण-पत्र भी दिये जायेंगे राज्य शासन ने 17 सितम्बर से 31 अक्टूबर 2022 तक विशेष अभियान चलाकर केन्द्र और राज्य सरकार की पूर्व में चिन्हित 37 हितग्राही मूलक योजनाओं में जाति प्रमाण-पत्र जारी किए जाने को सम्मिलित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

राज्य और केन्द्र सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत सेचुरेशन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का 17 सितम्बर से 31 अक्टूबर 2022 तक क्रियान्वित किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म