अशोकनगर में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले 15 साल के लड़के पर आरोप है कि बच्ची को घर में अकेला पाकर वह उसे अपने घर ले गया और ज्यादती की। जब बच्ची के माता-पिता लौटे तो बच्ची को खून सने कपड़ों में देखा तो मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मामला अशोकनगर के मुंगावली के सेहराई थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले एक परिवार के सदस्य गांव वालों के साथ जवारे लेकर मैहर माता के लिए गए हुए थे। बालिका घर पर अकेली थी। उसके पड़ोस में रहने वाला 15 वर्षीय लड़का पहुंचा और उसे बातों में उलझाकर पहले तो अपने घर ले गया फिर वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची बाद में घर आ गई। रात के समय जब घरवाले लौटकर आए तो बच्ची के कपड़ों पर खून देखा तो वे चौंक गए। बच्ची से पूछताछ में पता चला कि पड़ोसी लड़के ने उससे रेप किया है।
परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है मासूम बच्ची की हालत गंभीर बनी है उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सेहराई थाना के एएसपी प्रदीप पटेल ने बताया कि बालिका के माता पिता जवारे विसर्जित करने गए थे इसी दौरान पडोसी नाबालिग युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामला दर्ज कर नाबालिग युवक को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश किया जाएगा।
0 comments:
Post a Comment