कोलारस - विकासखण्ड कोलारस के अंतर्गत आने वाले एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय बैड़ारी में 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 147 वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में गरिमामय ढंग से मनाई गई ।
सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ !संस्था के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र सिंह लोधी ने बच्चों को संबोधित करते हुए सरदार पटेल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला और आजादी के बाद देश के एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका को रेखांकित किया ! उन्होंने बताया कि आजाद भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री व गृहमंत्री के रूप में उन्होंने अपनी सूझबूझ, कूटनीति व दृढ़ता से तत्कालीन 565 देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराया और उन्हें राष्ट्रीय एकता के एक सूत्र में पिरोकर एक असंभव दिखाई देने वाले काम को संभव कर दिखाया ! विश्व इतिहास की इसी अप्रतिम उपलब्धि ने उन्हें लौहपुरुष का दर्जा दिलाया ! विद्यार्थियों को संकल्प, समर्पण, दृढ़ता व राष्ट्रवाद का पाठ सरदार पटेल के जीवन से पढ़ना चाहते हैं ! विद्यालय के शिक्षक रामकृष्ण सिंह रघुवंशी व अतिथि शिक्षक नितिन कुमार गौड़ ने भी छात्र -छात्राओं को संबोधित कर अपने विचार रखे ! कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के अलावा कई अभिभावक भी उपस्थित रहे।
Tags
Kolaras