नेशनल लोक अदालत में पीठासीन अधिकारी एवं पीठ के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे समस्त राजस्व अधिकारी

शिवपुरी - नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 नवम्बर को किया जाएगा। इस नेशनल लोक अदालत में सभी राजस्व अधिकारी, विधिक सहायता अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराए गए एडवोकेट के साथ पीठासीन अधिकारी एवं पीठ के रूप में नियुक्त किए गए है।

अपर कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत समस्त राजस्व अधिकारी समझौते से निराकृत होने वाले अविवादित बंटवारे एवं अविवादित नामांतरण के प्रकरण एवं ऐसे समस्त प्रकरण जिनका निराकरण समझौते के आधार पर किया जा सकता है जिनमें कोई आपत्ति नहीं हो। ऐसे प्रकरणों की सूची तैयार कर निराकृत होने वाले प्रकरणों की अधिक से अधिक संख्या से शीघ्र अवगत कराए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म