कोलारस - विधानसभा चुनाव में एक वर्ष से भी कम का समय शेष बचा है सत्ताधारी दल भाजपा से टिकिट मांगने वाले भाजपाई कार्यकर्ताओ की संख्या वैसे तो एक दर्जन से भी अधिक है किंतु इन में से दो नाम अभी तक चर्चा में बने हुए थे जिनमें वर्तमान विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के अलावा पूर्व विधायक महेंद्र यादव टिकिट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे किन्तु रविवार को पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन ने अन्नकूट के नाम पर चुनाव से ठीक पूर्व कोलारस में रविवार को दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया जिसमें प्रदेश सरकार के दो मंत्री एवं कोलारस मण्डल के हजारों कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपाई कार्यकर्ता एक ही बात कह रहे थे कि देवेन्द्र जैन को टिकिट मिलता है तभी भाजपा कोलारस सीट निकाल पायेगी।
रविवार को पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन द्वारा अन्नकूट के नाम पर आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में जहा कई वर्ष बाद भाजपाई कार्यकर्ता एक साथ दिखाई दिए वहीं भाजपा के वर्तमान विधायक सहित कई अन्य दावेदारों ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी देवेन्द्र जैन भाजपा से टिकिट मांगने वाले कार्यकर्ताओ में पुनः सक्रिय हो गए हैं सर्वे एवं सिपारिस के आधार पर भाजपा सही उम्मीदवार का चयन करने में कामयाब हो पाई तो ही खंडखंड भाजपा एकत्रित होकर चुनाव जीत पायेगी अन्यथा भाजपा से ही कोई बड़ा नेता कांग्रेस से टिकिट लाकर अपना झण्डा गाड़ने में कामयाब हो सकता है।
0 comments:
Post a Comment