रोंग साइड से आ रहे लोडिंग वाहन की ट्रक से टक्कर, चालक की मौत - Kolaras


टमाटर से भरी लोडिंग वाहन ट्रक में जा घुसी चालक की मौत, पिकअप वाहन में फंसे ड्राइवर को राहगीरों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया
कोलारस - कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेट्रोल पंप के पास एनएच 47 फोरलेन हाईवे पर एक ट्रक और पिकअप लोडिंग वाहन की आमने-सामने की भिड़ंत में लोडिंग चालक की मौत हो गई कोलारस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

रॉन्ग साइड आ रहा था पिकअप वाहन, उड़े परखच्चे -

जानकारी के अनुसार बीते रात लगभग 11 बजे पिकअप लोडिंग वाहन में टमाटर भरकर लोडिंग वाहन का चालक फोरलेन की रॉन्ग साइड में दौड़ा रहा था इसी दौरान खालसा होटल के पास गुना से शिवपुरी जा रहे एक ट्रक की पिकअप लोडिंग वाहन की आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में लोडिंग वाहन के परखच्चे उड़ गए। दो वाहनों की जबरदस्त भिड़ंत की आवाज दूर-दूर तक पहुंची। दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद लोडिंग वाहन में फंसे चालक को बाहर निकाला और 108 की मदद से।

 शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। फिलहाल चालक की शिनाख्त नहीं हो सकी है चालक की जेब में ललितपुर निवासी लखनलाल के नाम का आधार कार्ड पुलिस को मिला है पुलिस चालक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म