सिंधिया राज घराने की बहू और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे शनिवार सुबह ग्वालियर के अपने जयविलास पैलेस से मॉर्निंग वॉक करते हुए शहर की सड़कों पर निकलीं। वे पैदल घूमते घूमते कैंसर पहाड़ी पहुंचीं। यहां उन्होंने आम लोगों से मुलाकात की। उन्होंने गरमा गरम पकौड़े चखे और सेल्फी भी ली।
प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने इस दौरान कैंसर पहाड़ी के नाम पर ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि ‘कैंसर हिल’ नाम दर्द देता है, इसका नाम बदलकर ‘संजीवनी हिल’ कर देना चाहिए। शनिवार सुबह करीब 9 बजे ग्वालियर में बादल छाए हुए थे। ठंड भी जमकर थी। इस बीच प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया अचानक कैंसर हिल जा पहुंचीं। वह लोगों से मिली और इस जगह के नाम पर चर्चा की।
पर्ची पर कलेक्ट किए नामों के सुझाव
प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने लोगों के बीच बैठकर कैंसर पहाड़ियां का नाम बदलने को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह नाम दर्द देता है। करीब 3 घंटे तक उन्होंने लोगों का हाल-चाल जाना। उन्होंने पर्ची पर नामों को लेकर सुझाव भी कलेक्ट किए। उन्होंने कहा कि कैंसर पहाड़ियां का नाम शीतला या संजीवनी हिल्स समेत अन्य दो नामों पर मंथन हुआ है।