मोदी के नाम पर गुजरात में भाजपा ने बचाई लाज, हिमाचल में नहीं चला भाजपा मैजिक - Gujrat

 



गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा जहां बहुमत से कहीं आगे निकल गई है वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का बुरा हाल है। 2017 के मुकाबले इस बार दोनों ही चरणों में कम मतदान हुआ। पहले चरण में 60.20 लोगों ने वोट डाला था, जबकि पांच दिसंबर को हुए दूसरे चरण में 64.39 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। आइए अब मतगणना से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स जानते हैं...


पीएम मोदी ने कही यह बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनता जनार्दन का आशीर्वाद अभिभूत करने वाला है। जेपी नड्डा के नेतृ्त्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया है उसकी खुशबू चारों तरफ महसूस कर सकते हैं। मैं गुजरात, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली की जनता का विनम्र भाव से आभार व्यक्त करता हूं। 


उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चुनाव में एक प्रतिशत से भी कम अंतर से हार-जीत का फैसला हुआ है। इतने कम अंतर से हिमाचल प्रदेश में कभी नतीजे नहीं आए हैं। हिमाचल में हर 5 साल में सरकार बदली है लेकिन हर बार 5-7% के अंतर से सरकार बदली है। जहां भारतीय जनता पार्टी प्रत्यक्ष नहीं जीती, वहां भाजपा का वोट शेयर भाजपा के प्रति स्नेह का साक्षी है। मैं गुजरात, हिमाचल और दिल्ली की जनता का विनम्र भाव से आभार व्यक्त करता हूं।


उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति ये स्नेह देश के अलग अलग राज्यों के उपचुनाव में भी दिख रहा है। उत्तर प्रदेश के रामपुर में भाजपा को जीत हासिल हुई है। बिहार के उपचुनावों में भाजपा का प्रदर्शन आने वाले दिनों का स्पष्ट संदेश है।


भाजपा की जीत पर नड्डा ने क्या कहा?

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जब हम गुजरात के नतीजे देखते हैं तो यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व मिली है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र को लेकर जिस अथक प्रयास के साथ गुजरात और देश की जनता की सेवा की वह हमें प्रचंड जीत में दिखती है। 


उन्होंने कहा कि एक नई पार्टी गुजरात का आपमान करने के लिए आई। वह नई पार्टी क्या करती थी? उनके एक नेता पेपर लेकर आए और भविष्यवाणी करते थे कि गुजरात में सरकार उनकी पार्टी की आ रही है। ऐसा नेता जो जनता की आंखों में धूल झोंक ता हो उसे लोगों से माफी मांगनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि भाजपा ने गुजरात में 52.5% वोट और 157 सीट हासिल की, तो वहीं कांग्रेस 41.4% से घटकर 27.3% प्रतिशत पर आ गई है। वंशवाद, परिवारवाद, अकर्मण्य नेता व गैर जिम्मेदारना विपक्ष के कारण कांग्रेस की ये हालत हुई है।


दिल्ली: नरेंद्र मोदी भाजपा के मुख्यालय पहुंचे

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के मुख्यालय पहुंचे।

तृणमूल ने कहा- ममता मॉडल को कॉपी कर जीती भाजपा

भाजपा की गुजरात जीत पर तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि भाजपा ने बंगाल मॉडल को फॉलो कर जीत हासिल की है, वरना भाजपा का जीतना नामुमकिन था। तृणमूल ने कहा कि अब समय आ गया है कि विरोधी दलों को एकजुट होना होगा। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि यह पहले से ही पता था। यह जीत कांग्रेस के कारण हुई है। अब समय आ गया है कि जब विरोधी दलों को एकजुट होना चाहिए। गुजरात में भाजपा ने बंगाल मॉडल को फॉलो कर जीत हासिल की है। वरना भाजपा का जीतना नामुमकिन था। 2021 में बंगाल में टीएमसी की जीत के मॉडल को भारत में भी जरूरत है। बांग्ला मॉडल और ममता मॉडल की जरूरत है। गुजरात में भाजपा सरकार नहीं जीती है, बल्कि कांग्रेस फेल हो गई है। भाजपा को इसका फायदा मिला है। ममता की योजनाओं को अपनाकर भाजपा ने जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि ममता जो पहले करती है भाजपा उसे बाद में करती है।

गुजरात में भाजपा की अब तक की सबसे बड़ी जीत

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार भाजपा ने 141 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 15 सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह से भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। 

पीएम मोदी ने जीत की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की जीत पर वहां के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, धन्यवाद गुजरात। अभूतपूर्व चुनाव परिणामों को देखकर मैं बहुत अधिक भावनाओं से अभिभूत हूं। लोगों ने विकास की राजनीति का आशीर्वाद दिया और साथ ही इच्छा व्यक्त की कि वे चाहते हैं कि यह गति और तेज गति से चलती रहे। मैं गुजरात की जन शक्ति को नमन करता हूं। उन्होंने लिखा कि सभी मेहनती कार्यकर्ता को मैं कहना चाहता हूं - आप में से प्रत्येक एक चैंपियन है! यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं की असाधारण मेहनत के बिना संभव नहीं होगी, जो हमारी पार्टी की असली ताकत हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म