जनपद अध्यक्ष चौहान से कमीशन खोर फूड इंस्पेक्टर को पंगा लेना पड़ा भारी, कोलारस से पिछोर हुई रवानगी - Kolaras



कोलारस - कोलारस काफी लम्बे समय से पदस्थ नरेश मांझी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी फूड इंस्पेक्टर अधिकारी कोलारस के रूप में पदस्थ थे जिनके द्वारा कोलारस जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान से ग्राम पंचावत चिलावद एवं सरजापुर उचित मूल्य दुकानों की शिकायत को लेकर फूड इंस्पेक्टर मांझी एवं जनपद अध्यक्ष के बीच हुऐं बातावरण के बाद जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत चिलावद एवं सरजापुर में पार्टी कार्यकर्ता जोकि उचित मूल्य दुकान का संचालन करते है उनसे प्रत्येक माह कमीशन के रूप में दो हजार रूपये प्रत्येक दुकान के बदले मांगने की शिकायत जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान द्वारा प्रभारी मंत्री से लेकर संविधित अधिकारियों के समक्ष की गई जिसके बाद तीन दिनों के अंदर शुक्रवार को वर्षो से जमंे कमीशन खोर फूड इस्पेंक्टर को कोलारस बदरवास की जगह पिछोर-खनियाधाना भेजने के आदेश कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा शिवपुरी द्वारा 09 दिसम्बर को किये गये मांझी के स्थान पर कोलारस में जगदीप सिंह कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को शिवपुरी से कोलारस भेजा गया सम्भवता दोनो फूड इस्पेंक्टर सोमवार तक आदेश के अनुसार प्रभार संभाल लेंगे। 



कोलारस परगने में कोलारस बदरवास दोनो तहसील एवं नगरीय क्षेत्र को मिलाकर करीब 150 के आस पास उचित मूल्य की दुकानें है जिनसे फूड इंस्पेक्टर द्वारा उचित मूल्य दुकानें संचालित करने के एवज में प्रत्येक माह कम सामग्री वाली दुकान से 1000रू. ज्यादा खाद्य सामग्री वाली दुकान से 20000रू. कमीशन लेने के आरोप अनेको वार लगाये जा चुके है जिसकी शिकायत से लेकर रिकॉर्डिंग तक उपलब्ध है शिकायत में जिस उचित मूल्य दुकान की शिकायत प्राप्त हो जाये उस उचित मूल्य दुकान को अन्य संस्था अथवा सैल्समैन बदलने की धमकी देकर 50 हजार तक बसूलने के आरोप फूड इंस्पेंक्टर पर लगाये गये इंतना ही नहीं सैल्स मैन  एवं संस्था बदलने की स्थिति में 50 हजार से लेकर एक लाख रूपये तथा भाजपा पदाधिकारी का लेटर पेड लेने के आरोप लगे कुल मिलाकर कोलारस में खाद्य विभाग की शाखा काफी लम्बे समय से कमीशन खोरी के आरोपों से घिरी रही है देखना है कि नये फूड इंस्पेक्टर कमीशन खोरी की परम्परा को खत्म करते है अथवा वरिष्ठ अधिकारियों को मोहरा बनाकर उनके नाम पर कमीशन की दुकान जारी रखते है ?



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म