कोलारस के बांगरोद में पिता को अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली बेटी अंजली - Kolaras


कोलारस - कोलारस थाना क्षेत्र के  अंतर्गत आने वाले ग्राम बांगरोद में एक युवती ने अपने ही घर में लगाई फांसी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोलारस थाना पुलिस ने युवती के शव को पीएम  कराते हुए इस मामले में मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बांगरोद के रहने वाले मुंशी रावत की तीन बेटियां थी जिनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है और जिसमें अंजलि रावत सबसे छोटी बेटी थी एक वर्ष पहले मुंशी रावत के बेटे की मौत करंट लगने से हो चुकी थी अब मुंशी रावत की बेटी अंजली ने आत्महत्या कर ली बताया गया है कि अंजली भाई की मौत के बाद गुमसुम रहने लगी थी।

बीते मंगलवार की दोपहर अंजली की मां खेत पर गई हुई थी पिता गांव की दुकान पर सामान लेने गया हुआ था अकेली घर पर थी इसी दौरान उसने फांसी लगा ली।

जब घर लौटा पिता तो देखा -

पिता कुछ देर बाद घर आया तो अंजली अपने दुप्पटे से बनाए हुए फंदे पर लटकी हुई थी बेसुध पिता की चीख सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अंजली को कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने अंजली को मृत घोषित कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म