कोलारस - कोलारस अनुविभाग के लुकवासा कस्बे से आ रही हैं,कि लुकवासा कस्बे में एक अघोरी बाबा ने एक युवक पर अभिमंत्रित कर जल छिडक दिया उसे बाद युवक को अचानक से उल्टियां शुरू हो गई। बाद में उल्टियां सही करने के लिए बाबा ने पैसे लिए और फिर युवक को सही कर दिया।
सुनील यादव ने बताया कि लुकवासा स्वास्थ्य केंद्र कि वह 108 एम्बुलेंस का चालक है। लुकवासा स्वास्थ्य केंद्र से वह मरीज को लेने उकावल गांव के लिए निकला था। जैसे ही वह स्वास्थ्य केंद्र से बाहर निकला तभी एक काले कपड़े पहने बाबा ने उसे रोक लिया और कहने लगा की आज सोमवार हैए बाबा आज बाबा आज आप पर प्रसन्न हैं।
इसके बाद उसने हाथ आगे बढ़ाया तभी उसने कमंडल से पानी लेकर मेरे हाथ पर डालते हुए कहा लगा कि तुम्हारे पर्स में सौ रुपए हैंए मैंने 100 रुपए निकालकर दे भी दिएए इसके बाद वह मरीज को लेने निकला ही था कि मुझे उल्टियां होने लगी। इसके बाद वह वापस लौटा और लोगों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।
एंबुलेंस चालक सुनील यादव ने अपने साथ हुई घटना के बारे में मौजूद लोगों को बताया। लोगों ने दोनों बाबाओं को पकड़कर जब सख्ती से पूछताछ की तो एक बाबा ने अपना नाम सुरेंद्र आदिवासी बताया और दूसरे बाबा ने अपना नाम छोटू आदिवासी बताया। दोनों बाबाओं के पास मिले आधार कार्ड पर भी यही नाम थे। मौजूद लोगों ने बाबा के थैले की तलाशी ली तो दोनों बाबा मजदूरी कार्ड के धारक थे। दोनों बाबा डबरा जिले के तालबेहट के रहने वाले थे।