शिवपुरी - कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह द्वारा जिला उपार्जन समिति की बैठक में प्रस्ताव अनुसार रवि विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु पंजीयन केन्द्र निर्धारित किए गए है।
निर्धारित केन्द्रों में तहसील शिवपुरी में सेवा सहकारी संस्था लालगढ़, सेवा सहकारी संस्था गढीबरोद, सेवा सहकारी संस्था धौलागढ़, सुभाषपुरा, सेवा सहकारी संस्था शिवपुरी, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या.सतनवाड़ा निर्धारित किए गए है। तहसील कोलारस के लिए सेवा सहकारी संस्था कोलारस, सेवा सहकारी संस्था पचावली एवं सेवा सहकारी संस्था बैंहटा सेसई निर्धारित किए गए है। तहसील बदरवास के लिए सेवा सहकारी संस्था बदरवास, सेवा सहकारी संस्था खतौरा एवं सेवा सहकारी संस्था मडवासा निर्धारित किए गए है। तहसील करैरा के लिए सेवा सहाकारी संस्था करैरा, सेवा सहाकारी संस्था खुदावली, सेवा सहाकारी संस्था कालीपहाड़ी, सेवा सहाकारी संस्था समौहा, विपणन सहकारी संस्था करैरा एवं सेवा सहकारी संस्था करही निर्धारित किए गए है। तहसील नरवर के लिए विपणन सहकारी संस्था नरवर, सेवा सहकारी संस्था मगरोनी, सेवा सहकारी संस्था सुनारी एवं सेवा सहकारी संस्था दिहायला निर्धारित किए गए है। तहसील पिछोर के लिए विपणन सहकारी संस्था पिछोर, प्रा.कृषि शाख सहकारी संस्था करारखेड़ा, प्रा.कृषि शाख सहकारी संस्था खोड़, प्रा.कृषि शाख सहकारी संस्था मल्हावनी, प्रा.कृषि शाख सहकारी संस्था मनपुरा निर्धारित किए गए है। तहसील खनियांधाना के लिए विपणन सहकारी संस्था खनियाधाना, प्रा.कृषि शाख सहकारी संस्था मुहारीकला, प्रा.कृषि शाख सहकारी संस्था खनियांधाना, प्रा.कृषि शाख सहकारी संस्था झालौनी निर्धारित किए गए है। तहसील पोहरी के लिए प्रा.कृषि शाख सहकारी संस्था बूडदा, प्रा.कृषि शाख सहकारी संस्था बमरा, विपणन सहकारी संस्था पोहरी, प्रा.कृषि शाख सहकारी संस्था पिपरघार निर्धारित किए गए है। तहसील रन्नौद के लिए प्रा.कृषि शाख सहकारी संस्था अकाझिरी, प्रा.कृषि शाख सहकारी संस्था मुहांसा एवं प्रा.कृषि शाख सहकारी संस्था महुआ निर्धारित किए गए है।
0 comments:
Post a Comment