कोलारस - 27 फरवरी को होकाष्टक के साथ वृज में होली महोत्सव की शुरूबात हो चुकी है वृज की होली देखने एवं खेलने भारत ही नही वल्कि अन्य देशों के लोग भी आते है वृज में होली महोत्सव प्रारम्भ हो चुका है किन्तु होलिका दहन एवं रंग उत्सव को लेकर पंचांगों की अलग - अलग राय है होलिका दहन 6 एवं 7 मार्च हो बताया जा रहा है जबकि रंग उत्सव पूरे देश भर में 08 मार्च बुधवार को मनाया जायेगा 9 मार्च गुरूवार को भाई द्वौज का पर्व मनाया जायेगा जबकि 12 मार्च को रंग पंचमी के साथ होली महोत्सव का देश भर में होली मिलन के रूप में समापन होगा।
मथुरा, वृंदावन और बरसाना की होली नहीं खेली तो आपने कभी होली ही नहीं खेली। यहां की होली विश्व प्रसिद्ध होती है। दूर दूर से लोग मथुरा वृंदावन होली खेलने आते हैं। कहते हैं कि होली के दिन यहां हर ग्वाला कान्हा होता है और हर गोपी राधा बन जाती है। यहां एक सप्ताह तक होली का त्योहार मनाया जाता है। अलग अलग प्रकार से होली खेली जाती है। मथुरा, वृंदावन और बरसाना में लड्डू होली, फूलों की होली, लट्ठमार होली खेली जाती है। होली पर यहां का नजारा देखते ही बनता है। मथुरा में 27 फरवरी से होली का त्योहार शुरू होने जा रहा है 27 फरवरी को लड्डू होली तथा 28 फरवरी को लट्ठमार होली से शुरुआत बरसाना से होती है इसके साथ ये 8 मार्च तक अलग अलग प्रकार की होली खेली जाएगी। आइए जानते हैं होली का पूरा कैलेंडर।
8 मार्च को मनाई जाएगी होली
होली चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है इस बार होली 8 मार्च को मनाई जाएगी। होलिका दहन एक दिन पहले 7 मार्च को होगा। मथुरा में होली 27 फरवरी से शुरू हो जाएगी। इसी दिन से होलाष्टक भी शुरू हो रहे हैं। यह पूरे 8 दिन होली तक चलेंगे ।आइए जानते है होली की पूरी लिस्ट।
27 फरवरी 2023 को लड्डू होली
बरसाना में इस दिन लड्डू होली मनाई जाएगी। इस दिन लोग एक दूसरे पर लड्डू फेंकते है । माना जाता है कि इससे लोगों में मिठास बनी रहती है। सभी लोग इक्कठा होकर एक दूसरे पर लड्डू बरसाते हैं।
28 फरवरी 2023 को लट्ठमार होली
फाल्गुन मास की नवमी के दिन बरसाना में लट्ठमार होली खेली जाएगी। इस दिन महिलाएं पुरुषों पर लट्ठ बरसाती हैं और पुरुष ढाल से अपनी रक्षा करते हैं।
01 मार्च 2023 को नंदगांव की लट्ठमार होली
कान्हा की जन्म नगरी नंदगांव में लट्ठमार होली खेली जाएगी ।
03 मार्च 2023 को रंगभरी एकादशी , मथुरा की होली
फाल्गुन मास की एकादशी को आमलकी एकादशी या रंगभरी एकादशी के नाम से जाना जाता है । इसी दिन भगवान शिव और पार्वती देव नगरी काशी गए थे इस खुशी में होली खेली जाती है साथ ही एकादशी पर मथुरा में भी होली खेली जाएगी।
04 मार्च 2023 गोकुल की छड़ीमार होली
द्वादशी के दिन गोकुल में छड़ीमार होली खेली जाएगी । इस दिन महिलाएं छड़ी से पुरुषों को पीटती हैं।
06 मार्च 2023 ब्रज में होलिका दहन
ब्रज में इस दिन होलिका दहन किया जाएगा।
07 मार्च 2023 को होलिका दहन
इस दिन पूरे भारत में होलिका दहन किया जाएगा।
08 मार्च 2023 को नंदगांव हुरंगा और दाऊजी का हुरंगा
होलिका दहन के अगले दिन दुलहंडी का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन नंदगांव में दाऊजी का हुरंगा होली खेली जाती है । इसमें नंदगांव में महिलाएं पुरुषों के साथ होली खेलती हैं।
12 मार्च 2023 रंग पंचमी
चैत्र मास की पंचमी के दिन रंग पंचमी मनाई जाएगी । मान्यता है कि इस दिन सभी देवी देवता पृथ्वी पर आकर होली खेलते हैं।
0 comments:
Post a Comment