नवीन शिक्षण सत्र से केंद्रीय विद्यालय प्रारंभ होने के आसार
अशोकनगर में बहुप्रतीक्षित केंद्रीय विद्यालय स्वीकृति की राह अब आसान हो गई है,इस संबंध में जानकारी देते हुए सांसद डॉक्टर के पी यादव ने बताया कि अशोक नगर में नवीन केंद्रीय विद्यालय खोलने के संबंध में उपायुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन भोपाल द्वारा संयुक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन मुख्यालय नई दिल्ली को अनुमोदन हेतु पत्र लिखकर चयनित भूमि का प्रस्ताव व सत्र के प्रारंभ हेतु अस्थाई भवन का निरीक्षण उपरांत प्रस्ताव भेजा गया है, केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए राज्य शासन द्वारा प्रस्तावित भूमि एवं अस्थाई भवन को उपयुक्त पाया गया है,जिसकी निरीक्षण रिपोर्ट निर्धारित प्रपत्र में अग्रिम कार्रवाई हेतु दिल्ली अनुमोदन हेतु भेजी गई है,सांसद डॉक्टर के पी यादव ने कहा कि मैं सतत प्रयासरत हूं,अशोकनगर में केंद्रीय विद्यालय की सौगात शीघ्र ही प्राप्त होगी।
0 comments:
Post a Comment