अपहृत नाबालिक बालिका को बैराड़ पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर ढूंढकर परिजनों को सौंपा - Shivpuri

सागर शर्मा शिवपुरी - शिवपुरी जिले के अन्तर्गत आने वाले बैराड पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 268/2025 मे अपहृत नाबालिक बालिका को 24 घण्टे के अन्दर दस्तयाव किया।

जानकारी के अनुसार दिनांक 03.08.2025 को फरियादी उम्र 38 साल निवासी रामगढ़ थाना बैराड़ अपनी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने संबंधी रिपोर्ट की रिपोर्ट पर से थाना बैरड़ अपराध क्रमांक 268/2025 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड द्वारा नाबालिक बालक बालिकाओं को दस्तयाव करने हेतु निर्देश दिये गये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एंव एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बैराड निरी रविशंकर कौशल द्वारा प्रकरण में अपह्रता नाबालिक बालिका को 24 घण्टे के अन्दर दस्तयाब कर वन स्टॉप सेन्टर छोडा गया।

सराहनीय कार्यवाही :- निरी रविशंकर कौशल, सउनि तेजसिंह गौड, म.आर. 1072 नेहा शुक्ला की विशेष भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म