सोमवार को केंद्रीय मंत्री सिंधिया एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बाढ़ पीड़ितों के बीच, ग्रामीणों को सौंपी ₹4.30 लाख की आर्थिक सहायता - Kolaras

कोलारस - शिवपुरी जिले के अन्तर्गत आने वाली कोलारस विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रीय सांसद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के साथ प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सोमवार को शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा में आई विगत दिनों बाढ़ से हुए प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचे, मुख्यमंत्री यादव एवं क्षेत्रीय सांसद केंद्रीय मंत्री सिंधिया जी द्वारा बाढ़ पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दिए जाने की बात कही साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को रु4.30 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को सौंपी ₹4.30 लाख की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने शिवपुरी प्रवास के दौरान ग्राम पचावली पहुंचकर हाल ही में बाढ़ से प्रभावित हुए ग्रामीणों से भेंट की तथा उन्हें राज्य शासन की आरबीसी 6(4) योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाढ़ पीड़ित परिवारों की क्षति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और मौके पर ही मकान क्षति एवं आवश्यक खाद्यान्न सामग्री हेतु सहायता राशि के स्वीकृत पत्र हितग्राहियों को सौंपे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा की हर घड़ी में अपने नागरिकों के साथ है, और राहत कार्यों को समयबद्धता और पारदर्शिता से पूर्ण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीणों को सहायता राशि के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। जिनमें पतीराम जाटव को ₹70,000, चंपाल जाटव को ₹40,000, सविता जाटव को ₹40,000, भगचंद जाटव को ₹40,000, राजकुमारी जाटव को ₹40,000, संपत बाई केवट को ₹40,000, खुशलाल जाटव को ₹40,000, खेमचंद्र जाटव को ₹40,000, काला बाई जाटव को ₹40,000 तथा सीमा जाटव को ₹40,000 शामिल है। उपरोक्त अनुसार कुल ₹4,30,000 की राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म