सागर शर्मा शिवपुरी - शिवपुरी जिले के अन्तर्गत आने वाले थाना मायापुर पुलिस द्वारा अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब 60 लीटर जप्त कर एक आरोपी मन्ठा वंशकार को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रंशात शर्मा के मार्गदर्शन मे शासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी मायापुर नीतू सिंह के द्वारा मुखबिर सूचना पर से फोरेस्ट जंगल आमकुडी मंदिर के रास्ते पर से आरोपी मन्ठा वंशकार पुत्र नारायण वंशकार उम्र 28 साल निवासी ग्राम पडोरा थाना मायापुर जिला शिवपुरी से 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब कीमती 6000 रूपये की अवैध रूप से पायी जाने से विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खनियाधाना के समक्ष पेश किया गया।
सराहनीय कार्यवाही – निरी नीतू सिंह, उनि अजय पटेल, प्रआर0 269 ऊधम सिंह भिलाला, आर. 1132 सर्वेश शर्मा, आर. 1111 चन्द्रभान सिंह, आर0 31 रवि लोधी की अहम भूमिका रही।
Tags
shivpuri