देशभक्ति भावना जगाते हुए बदरवास में छात्राओं ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा - Badarwas

तिरंगा हमारी शान और देशभक्ति का प्रतीक है

बदरवास - तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से बदरवास के शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल की छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया। इस रैली में तीन सैकड़ा से अधिक संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और अपने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया।
तिरंगा रैली अनाज मंडी रोड स्थित कन्या हायर सेकंडरी स्कूल से प्रारंभ होकर एबी रोड, मठ मोहल्ला,पुराना बाजार,कटरा मोहल्ला,अस्पताल चौराहा,बस स्टैंड, होकर पुलिस थाना, घुरवार रोड चौराहा, एबी रोड,लाल चौक होकर वापस होते हुए पुनः कन्या हायर सेकंडरी स्कूल पर आकर समाप्त हुई।तिरंगा रैली में छात्राएं राष्ट्रभक्ति पूर्ण नारे लगाते हुए अपने हाथों में राष्ट्र की आन बान शान के प्रतीक तिरंगा को हाथों में थामे लहराते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देते हुए चल रही थीं। छात्राओं को तिरंगे के महत्व बताते हुए शिक्षकों ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की एकता,अखंडता,और संप्रभुता,राष्ट्रीय भावना,देशभक्ति का प्रतीक है। तिरंगे के महत्व को समझने और इसका सम्मान करने से हम राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरा कर सकते हैं। तिरंगा रैली में चंद्रवीर सिंह सेंगर, गोविन्द अवस्थी, कपिल परिहार, बसंती मिंज, उदय सिंह, राजेश मिश्रा, मिथलेश मीणा, विनीता कुशवाह,ममता यादव,शशि गुप्ता, शैलेंद्र भदौरिया,महेंद्र कुशवाह, कनक कुशवाह, हरवीर यादव, निर्मला शर्मा, दलवीर सिंह, हितेंद्र कुशवाह, शालिनी श्रीवास्तव, नावेद अली, बलराम परिहार सहित सैकड़ों की संख्या में छात्राएं शामिल रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म