शिवपुरी पुलिस द्वारा जिले भर में चैकिंग पॉइंट्स एवं वाहनों पर तिरंगा लगाकर मनाया स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग" अभियान - Shivpuri

शिवपुरी - शिवपुरी जिले में "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग" अभियान के अंतर्गत शिवपुरी पुलिस द्वारा जिले भर में चैकिंग पॉइंट्स एवं वाहनों पर तिरंगा लगाकर लोगों को प्रोत्साहित किया गया।
मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश स्तर पर "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग" अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा समस्त जिलों को निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के तारतम्य में शिवपुरी पुलिस द्वारा अभियान को जन जन तक पहुंचाने और देश प्रेम की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थानों द्वारा थाना क्षेत्र मे वाहन चैकिंग पाइंट लगाये गये एवं चैकिंग पाइंटों पर तिरंगा व पोस्टर लगवाए गए एवं आने जाने वाले लोगों को अभियान के बारे मे जागरुक कर प्रोत्साहित किया गया।

 हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता : शिवपुरी पुलिस का अनोखा देशभक्ति संदेश 
आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान शिवपुरी में खास रंग बिखेर रहा है।
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के नेतृत्व और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के मार्गदर्शन में जिले के सभी थानों पर विशेष वाहन चेकिंग पॉइंट बनाए गए, जिन्हें तिरंगे और प्रेरक पोस्टर्स से सजाया गया।

पुलिसकर्मियों ने तिरंगा थामकर, वाहनों पर तिरंगा लगाकर और देशभक्ति के तराने गाकर लोगों में देशप्रेम और स्वच्छता का उत्साह भरा चेकिंग के दौरान लोगों को यातायात सुरक्षा, तिरंगे के महत्व और स्वच्छ भारत के संदेश से प्रेरित किया गया।

सड़कों पर फहराते तिरंगे और मुस्कुराते पुलिसकर्मियों को देखकर लोग भी इस मुहिम में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। शिवपुरी पुलिस का यह अभिनव प्रयास स्वतंत्रता के पर्व को स्वच्छता के संकल्प के साथ जोड़ते हुए पूरे जिले में देशभक्ति की नई लहर पैदा कर रहा है।


कोलारस के लुकवासा में भाजपाइयों ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म