इंदौर - मध्य प्रदेश के सबसे स्वच्छता के मामले प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शहर इंदौर में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत इंदौर लोकायुक्त टीम ने सोमवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए एक पुलिस उपनिरीक्षक को 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार इंदौर में आरोपी अधिकारी ने आवेदक को हत्या के केस में फंसाने की धमकी देकर पैसों की मांग की थी बताया गया है कि अभी उक्त मामले में लोकायुक्त टीम की आरोपी से पूछताछ जारी है।
Tags
Indore