जंगली जानवर ने महिला पर किया जानलेवा हमला, महिला ने साड़ी से स्वयं की जान बचाने के साथ जानवर को मारा - Badarwas

 

बदरवास - कोलारस परगना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बदरवास पुलिस थाना क्षेत्र के पास ग्राम बडखेरा में जंगली जानवर लड़ईया ने एक महिला पर किया जानलेवा हमला महिला ने आपने प्राणों की रक्षा जान बचाने के लिये साड़ी को हतियार बनाकर जंगली जानवर लड़ईया का गला फांसकर अपनी जान बचाई महिला एवं लड़ईया के बीच हुये जानलेवा संघर्ष में महिला के दोनो हाथों में चोटे तथा शरीर में कई अन्य जगह जानवर के दांतों के निशानों से घायल हुई है।



जानकारी के अनुसार महिला पर जंगली जानवर लड़ईया द्वारा महिला को अकेला देखकर महिला पर जानलेवा हमला कर दिया महिला ने अपनी जान वचाने के लिये अपनी साड़ी का इस्तमाल करते हुये साड़ी को हतियार बनाकर लड़ईया के गले में फांस दिया जिससे लड़ईया की मौके पर मौत हो गई जिसके चलते महिला की जान वच सकी दोनो के बीच हुये संघर्ष में महिला की चतुराई के चलते महिला बची व लड़ईया की जान गई महिला गम्भीर रूप से घायल हुई है महिला के दोनो हाथों में चोटे आई है। 




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म