शिवपुरी - भारत सरकार के संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 12 सितम्बर को शिवपुरी जिले का दौरा करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया 12 सितम्बर को प्रातः 11:40 बजे एमपीटी टूरिस्ट विलेज से प्रस्थान कर कोटा सोसायटी ग्राउंड, कोटा भगोरा पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात दोपहर 1 बजे छत्री रोड शिवपुरी स्थित परिणय वाटिका पहुंचेंगे और "व्यापारिक एवं औद्योगिक समरसता सम्मेलन" में सम्मिलित होंगे। इसके बाद 2:15 बजे फिजिकल कॉलेज रोड, शांति नगर पहुंचेंगे और शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया महाविद्यालय पी.एम.कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के नवीन भवन का उद्घाटन एवं ककरवाया में लॉ कॉलेज का भूमिपूजन करेंगे। अपराह्न 3:45 बजे होटल कमला हेरिटेज, शिवपुरी में प्रेस क्लब शिवपुरी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात अपराह्न 5:25 बजे ग्राम सिंहनिवास पहुंचेंगे और सिंहनिवास विद्युत उपकेंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत होटल जय विलास पैलेस के लिए रवाना होंगे।