शिवपुरी - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में रंजना चतुर्वेदी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी की अध्यक्षता सोमवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 01 शिवपुरी में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय संविधान के अंतर्गत प्रावधानित मूल कर्तव्य के पालन हेतु विधिक जागरूकता की जानकारी प्रदान की गई साथ ही नालसा बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना 2024 आदि के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य हेमंत जैमिनी एवं अन्य शिक्षकगण, छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
Tags
shivpuri