कोलारस - मध्यप्रदेश शासन की महत्वपूर्ण जन समस्या निवारण सी.एम. हेल्पलाईन के अंतर्गत प्रतिमाह ग्रेडिंग जारी की जाती है।
कलेक्टर जिला शिवपुरी के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) परगना कोलारस के विशेष मार्गदर्शन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद कोलारस के द्वारा सी.एम. हेल्पलाईन में प्राप्त समस्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया जिसके परिणाम स्वरूप मध्यप्रदेश की 397 नगर पालिका/नगर परिषदों में नगर परिषद कोलारस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अनुविभागीय अधिकारी व मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद कोलारस के द्वारा प्राप्त शिकायतों में विशेष रूची लेकर 100 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण किया जिससे नगर परिषद कोलारस को सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिस पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) परगना कोलारस द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद कोलारस एवं नगर परिषद के स्टॉफ को बधाई दी।
