कन्या उमावि में बाल दिवस पर धूमधाम से मनाया चाचा नेहरू का जन्मदिवस - Badarwas




राष्ट्र के लिए नेहरूजी के योगदान से छात्राओं को कराया अवगत

दिनेश झा बदरवास - भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस वाल दिवस के रूप में बदरवास के शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।

बाल दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ।प्रेरणा गीत शिक्षिका शशि गुप्ता और बसंती मिंज ने प्रस्तुत किया। शिक्षिका ममता श्रीवास्तव ने बोलते हुए कहा कि नेहरूजी की पंचवर्षीय योजना,शैक्षणिक संस्थान सहित अन्य योगदान उनकी दूरदृष्टी का ही परिणाम हैं। छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षक गोविन्द अवस्थी ने कहा कि नेहरूजी बच्चों के प्रति अगाध प्रेम, स्नेह रखते थे और इसी कारण उन्हें बच्चे चाचा नेहरू पुकारते थे।भारत के नवनिर्माण में नेहरूजी ने जो भूमिका निभाई उसे भारत हमेशा याद करता रहेगा।

प्राचार्य चंद्रवीर सिंह सेंगर ने कहा कि आज भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाने में नेहरूजी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है शैलेंद्र भदौरिया, हितेंद्र कुशवाह ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे कार्यक्रम में चंद्रवीरसिंह सेंगर, चंद्रभान श्रीवास्तव, गोविन्द अवस्थी, ममता श्रीवास्तव, बसंती मिंज, उदय सिंह रावत, शशि गुप्ता, शैलेंद्र भदौरिया, कनक कुशवाह, हरवीर यादव, निर्मला शर्मा, दलवीर सिंह, हितेंद्र कुशवाह, नावेद अली, नीलेश रघुवंशी, दीपिका चतुर्वेदी, बलराम परिहार सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं कार्यक्रम का संचालन गोविन्द अवस्थी ने किया।समापन पर छात्राओं को मिष्ठान्न वितरण किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म