भाजपा एक दल नहीं, राष्ट्रवादी विचारधारा है जो बाबा साहब के बताए मार्ग पर चल रही है: भगवान सिंह परमार - Shivpuri


शिवपुरी - भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं बल्कि एक राष्ट्रवादी विचारधारा है जिसमें सब एकसमान है सामाजिक समरसता, सामाजिक सद्भाव और समानता के भाव के साथ कार्य कर रही हैं भाजपा की केंद्र में मोदी सरकार तथा राज्य में मोहन यादव की सरकार जो सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही हैं भाजपा की सरकार इस देश के अंतिम पंक्ति के छोर व्यक्ति को विकास मुख्य धारा से जोड़ने काम रहीं है। ये बात भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार ने कहीं। 

सोमवार को शिवपुरी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ वीर सिंह सगर की अध्यक्षता में जिला कार्य समिति एवं परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक ने कहा कि आज हमारे अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ प्राप्त हों रहा है ये सर्वहारा वर्ग की भाजपा सरकार में हों रहा है। और हमारे संविधान निर्माता,मसीहा,भारत रत्न,बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर को असल में और वास्तविकता जो सम्मान भाजपा ने दिया वो अभी तक किसी दल ने नहीं दिया। मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने भी उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीर सिंह सगर ने और आभार महामंत्री मलखान सिंह परिहार ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश गिरजे, प्रदेश कार्यालय मंत्री गोकुल खंडाल, प्रदेश मंत्री धर्मेंद्र आर्य, अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीर सिंह सगर, जिला महामंत्री मलखान सिंह परिहार, जिला उपाध्यक्ष दीपक शाक्य,श्रीमती लक्ष्मी जाटव, श्रीमती कल्पना पारस, श्रीमती ऊषा परिहार, श्रीमती बबीता जाटव, खोड मंडल अध्यक्ष सीताराम जाटव, पिछोर मंडल अध्यक्ष रिंकू कोड़े उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म