जिले में पराली जलाने पर सख्त कार्यवाही, राजस्व विभाग को भेजे गए प्रस्ताव - Shivpuri



शिवपुरी - शिवपुरी जिले में पराली एवं नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए कृषि विभाग एवं प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है बार-बार समझाइश देने के बावजूद कुछ कृषकों द्वारा नरवाई जलाने की घटनाएँ सामने आने पर अब सख्त कार्यवाही की जा रही है।

कृषि विभाग के मैदानी अमले द्वारा नरवाई प्रबंधन अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम में जाकर कृषकों को पराली जलाने से होने वाले पर्यावरणीय दुष्प्रभावों की जानकारी दी जा रही है विभिन्न विभागीय प्रशिक्षणों, सेमिनारों तथा कृषि रथ के माध्यम से किसानों को पराली प्रबंधन के उपाय बताये जा रहे हैं साथ ही विभाग की योजनाओं के अंतर्गत जिले में चना फसल के 940 एवं गेहूँ फसल के 250 प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं इन प्रदर्शनों में सुपर सीडर मशीन से फसल बुवाई के लिए कृषकों को प्रति हेक्टेयर 2700 रूपये तक अनुदान दिया जा रहा है, जिससे खेतों में नरवाई जलाने की आवश्यकता समाप्त हो सके।

उपसंचालक कृषि ने बताया कि पराली जलाने वाले कृषकों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही का सिलसिला प्रारंभ कर दिया है अब तक विकासखण्ड शिवपुरी से 1, नरवर से 10, बदरवास से 3 तथा खनियाधाना से 1, कुल 15 प्रस्ताव जुर्माने की कार्यवाही हेतु राजस्व विभाग को भेजे गए हैं राजस्व विभाग इन प्रस्तावों पर नियमानुसार आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म