सीसीटीवी कैमरा और सिक्योरिटी अलार्म की इंस्टॉलेशन और सर्विसिंग के 13 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित - Shivpuri



शिवपुरी - भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान शिवपुरी द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के पुरुषों हेतु पूर्णतः निःशुल्क एवं आवासीय सीसीटीवी कैमरा और सिक्योरिटी अलार्म की इंस्टॉलेशन और सर्विसिंग (Installation & Servicing of CCTV Camera & Security Alarm) का 13 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 दिसम्‍बर से प्रारम्भ किया जा रहा हैं।

शिवपुरी जिले के ग्रामीण क्षेत्र के निवासी जिनकी उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष है, ऐसे बेरोजगार युवक जो प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते है, शीघ्रातिशीघ्र संस्थान में आकर अपना पंजीयन कराकर प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं। आवेदक आवश्यक दस्तावेजों के साथ संस्थान कार्यालय शासकीय आई.टी.आई. के सामने झांसी रोड शिवपुरी में अविलम्ब सम्पर्क करें। आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड की प्रतिलिपि, बीपीएल राशन कार्ड/अंत्योदय राशन कार्ड/जॉब कार्ड / आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह के परिवार का सदस्य हो। अधिक जानकारी के लिए 7828582511, 8319534867, 8878244413 सम्पर्क कर सकते है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म