बदरवास - शिवपुरी जिले के कोलारस परगना क्षेत्र के बदरवास की महिला सोशल ग्रुप ने शासकीय सांदीपनि विद्यालय बदरवास का भ्रमण किया।
जानकारी के अनुुुुसार कोलारस परगना क्षेत्र के बदरवास नगर परिषद पार्षद श्रीमती सीमा चौधरी ने अपने महिला ग्रुप की 13 सदस्यीय समूह के साथ विद्यालय के स्टाफ की कार्यप्रणाली को जाना एवं सभी छात्रों के शिक्षण स्तर को समझा, विद्यालय के प्राचार्य ने पूरे परिसर का भ्रमण कराया और विद्यालय से जुड़ीं सम्पूर्ण जानकारी दी।
विद्यालय परिवार ने भ्रमण कार्यक्रम पर प्रसन्नता व्यक्त की महिला ग्रुप द्वारा इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्रों को चौकलेट वितरण कर यादगार बनाया।
Tags
badarwas
