कोलारस सांदीपनि विद्यालय में हुआ सृजन कार्यक्रम का आयोजन - Kolaras



सृजन कार्यक्रम से छात्र - छात्राओं में ऊर्जा का संचार होता है - भार्गव              

कोलारस - उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सांदीपनि) में सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत वर्ष भर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों जैसे शैक्षणिक कैलेण्डर खेलकूद, सांस्कृतिक तथा छात्रों की उपलब्धियों के पुरुषकार वितरण किया गया कार्यक्रम का शुआराम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्योल्लित कर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य  अतिथि के तौर पर समाजसेवी एवं भाजपा  जिला शिक्षा सहसयोजक ओ०पी० भार्गव एवं मण्डल महामंत्री दीपक जैन प्राचार्य विवेक महेन्द्रा भी मौजुद रहे कार्यक्रम के शुआराम्भ में मॉ सरस्वती पूजा अर्चना' सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। 



समाजसेवी ओ०पी० भार्गव ने छात्र छात्राओं को सवोदित् करते हुए कहाँ कि आज सृजन कार्यक्रम है छात्र छात्राओं को वर्ष भर में शिक्षकों ने मार्ग दर्शन देकर उसकी छिपी हुई प्रतिभाओं को उभारकर एकं शक्तिशाली छात्रो को तैयार किया ।

आज प्रतिभावान छात्र छात्राओं को पुरस्कार दिए है इससे छात्र छात्राओं का मनोवल' उत्साह एवं ऊर्जा का संचार होता है एवं छात्र छात्राओं मे सकारात्मक बदलाव आता है भार्गव ने छात्र छात्राओं को समय  का महत्व एवं अपने से बड़ो को सम्मान देने के लिए प्रेरित किया। 

प्राचार्य राकेश कुलश्रेष्ठ विद्यालय को बहुत मेहनत कर चल रहे है एवं विद्यालय के शिक्षक - शिक्षकाओं द्वारा मेहनत से पढाया जा रहा जिसका परिणाम हम देख रहे है कि गतवर्ष का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहाँ  मण्डल महामंत्री दीपक जैन ने कहाँ छात्रों को समय के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखे अपना नियमित रूप से आध्यापन कार्य करे। 

प्राचार्य विवेक महेद्रा ने छात्र छात्राओ समय प्रबन्धन का मार्गदर्शन दिया प्राचार्य राकेश कुलश्रेष्ठ के मार्गदर्शन मे सृजन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया इस मौके पर पालकों का भी सम्मान किया गया सृजन कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के योगेन्द्र ददौरिया ने वर्षभर की गतिविधियो' परीक्षा परिणाम की जानकारी दी। 

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के अरविंद कुमार ' मनोज अहिरवार श्रीमती श्रद्धा श्रीवास्तव हेमलता अग्रवाल सतोष शर्मा अरूण धाकड़  विवेक नामदेव डिप्पल पुरी सहित छात्र छत्राऐ मौजुद रहे कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष शर्मा ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म