शिवपुरी - समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा शिवपुरी में आयोजित PDA सदस्यता अभियान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन उत्साह और जोश के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बहुजन महापुरुषों एवं पार्टी संस्थापक श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव और प्रदेश प्रभारी श्री बादशाह सिंह के कर-कमलों से सदस्यता ग्रहण कर समाजवादी आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान की।अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने संगठन विस्तार, SIR में चल रही अव्यवस्थाओं, जनता से जुड़े मुद्दों और आगामी आंदोलनों की रणनीति पर मार्गदर्शन दिया।
प्रदेश प्रभारी बादशाह सिंह ने गांव–गांव कैडर निर्माण और व्यापक सदस्यता अभियान को और तेज करने का आह्वान किया, जबकि राष्ट्रीय सचिव राजाराम विजोल ने संगठन विस्तार का मूल मंत्र देते हुए कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरा।
कार्यक्रम का सफल संचालन गंधर्व सिंह एवं कपूर सिंह यादव द्वारा किया गया। आयोजन में जिलाध्यक्ष शिवपुरी कृष्णपाल सिंह एवं बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी शिवपुरी के जिलाध्यक्ष नंदू नरेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सम्मेलन में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव दिनेश पांडेय, पूर्व एग्रीकल्चर डायरेक्टर एस. बी. सिंहादिया, समाजवादी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी प्रदेश उपाध्यक्ष मनीराम जाटव, प्रदेश सचिव लोकपाल सिंह, जगराम यादव, जशवंत सिंह यादव, निजामुद्दीन गुड्डे खान, परमवीर यादव, विजय यादव, सुल्तान सिंह, अमित यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष शिवपुरी नौशाद जी, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवपुरी माधव सिंह सहित बड़ी संख्या में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags
Shivpuri