युवा संगम कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को वित्तीय साक्षरता की दी गई जानकारी
शिवपुरी - सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग एवं विकास एवं रोजगार विभाग व ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देशन में युवा संगम के तहत एक ही छत के नीचे युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर माह निर्धारित दिवस को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला आयोजन किया जाता है इसी क्रम में आज गुरुवार को शासकीय महाविद्यालय परिसर कोलारस में युवा संगम का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी बी एस मीना ने बताया कि आज के कार्यक्रम में निजी क्षेत्र की 11 कम्पनियों द्वारा भाग लिया गया, जिसने 418 युवक-युवतियों द्वारा पंजीयन कराया गया इस दौरान 281 आकांक्षी युवाओं का चयन उपरांत अतिथियों की उपस्थिति में ऑफर लेटर प्रदान किये गये विभिन्न विभागों में संचालित स्वरोजगार योजनाओं के 504 स्वरोजगारियों को 1 करोड़ 74 लाख से अधिक का इस माह ऑनलाइन हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कराया गया।
युवा संगम कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को वित्तीय साक्षरता की दी गई जानकारी
युवा संगम कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को वित्तीय साक्षरता और नशा मुक्ति की जानकारी देने की व्यवस्था भी की गई, साथ कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की जानकारी भी युवाओं को उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्राचार्य शास महाविद्यालय कोलारस के राजीव दुबे एवं महाविद्यालय का स्टाफ, उद्योग केंद्र के प्रबंधक अजय तिवारी, ब्लॉक प्रबंधक ग्रामीण आजीविका, लीड बैंक ऑफिसर के.के.सिंह, प्राचार्य आईटीआई कोलारस व शिवपुरी का स्टाफ सहित अन्य आधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
Tags
Shivpuri