शिवपुरी - दिनांक 31/01/2026 को शिवपुरी जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने शासकीय सांदीपनि (सीएम राइज) उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बदरवास का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी महोदय ने विद्यालय में संचालित कक्षाएं, फिश एक्वेरियम, मिनी तालाब एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं को देखा, विद्यालय की कैंटीन में समोसा भी खाया।
विद्यालय की व्यवस्थाओं को देखकर जिला शिक्षा अधिकारी विवेक शिक्षा श्रीवास्तव बहुत खुश हुए और विद्यालय द्वारा किए गए नवाचारों की सराहना की प्राइमरी कैंपस में निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का उत्साह वर्धन किया और शिक्षकों से कहा कि आप विद्यार्थियों का वेश मजबूत करें, क्योंकि बच्चे ही कल का भविष्य हैं।
यदि आपने विद्यार्थी को हिंदी, अंग्रेजी और गणित सिखा दिया, तो काम बन जाएगा
मैं जितने भी स्कूलों में निरीक्षण करने के लिए जाता हूं वहां पर रिजल्ट मुझे जीरो ही दिखता है कक्षा पांचवी में भी जीरो दिखता है और कक्षा सातवीं आठवीं में भी जीरो ही दिखता है लेकिन सीएम राइज विद्यालय का विद्यार्थी अलग से दिखाई देता है वह अंग्रेजी गणित भी अच्छे से लिख लेता है पढ़ लेता है इस बात कि मुझे बहुत खुशी है शिक्षकों से चर्चा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी महोदय बदरवास सी एम राइज विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र गुप्ता की भी बार-बार सराहना करते रहे।
जिला शिक्षा अधिकारी महोदय विवेक श्रीवास्तव से मिलकर बदरवास सांदीपनि विद्यालय के सभी शिक्षक बहुत खुश हुए और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया सीएम राइज विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि अधिकांश अधिकारी जब निरीक्षण करते हैं तो अच्छाई को नजर अंदाज करके, केवल कमियां ही देखते हैं।
लेकिन हमारे वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी महोदय ऐसे नहीं है
उन्होंने विद्यालय के रिजल्ट की सराहना की, जो शिक्षक पढ़ाते मिले, छात्र उपस्थित अच्छी मिली, उनकी सराहना की और कहा कि जिन शिक्षकों का रिजल्ट अच्छा रहेगा मैं उन्हें सम्मानित करूंगा।
