पुलिस अधीक्षक राठौड़ ने बताया कि 06 आरोपियों ने की थी करैरा में अभिभाषक की हत्‍या, 05 आरोपियों को पकडने में सफलता - Shivpuri


शिवपुरी - शिवपुरी जिले के थाना करैरा पुलिस द्वारा वीरान घाटी मे हुई अधिवक्ता की निर्मम हत्या के 05 आरोपियों को 24 घंटे मे किया गिरफ्तार, 01 अभी बाकी।

जानकारी के अनुसार दिनांक 14.02.26 को फरियादी कुलदीप सक्सैना पुत्र स्व. रामरतन सक्सैना उम्र 39 साल निवासी घरियाली मुहल्ला करैरा ने रिपोर्ट की कि दिनांक 14/02/26 को उसके बडे भाई एडवोकेट संजय कुमार सक्सैना अपने मकान से बांस पहाडी के रास्ते होते हुए मोटरसाईकिल से करैरा न्यायालय की तरफ जा रहे थे। 

करीवन 11.50 बजे रास्ते से जाने वाले अन्य वकीलो ने संजय सक्सैना को रास्ते मे मोटरसाईकिल के बगल मे गिरे हुए देखा ओर पाया कि उनके सीने मे गोली लगने का निशान है घटना की सूचना फरियादी कुलदीप सक्सैना को मिली तो वह मोके पर पहुंचा और पाया की उसके भाई संजय सक्सैना की मृत्यु हो चुकी थी सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मोके पर पहुची, और मोके की कार्यवाही कर मृतक संजय सक्सैना को डायल 112 की मदद से शासकीय अस्पताल करैरा पहुचाया।

पुलिस महानिरीक्षक अरविन्द कुमार सक्सैना तथा उप पुलिस महानिरीक्षक अमित सांघी द्वारा घटना की सूचना मिलते ही बारीकी से प्रत्येक विन्दु पर सूक्ष्मता से जांच करने के आदेश दिये तथा लगातार मोनीटिरिंग की पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर घटना के संज्ञान मिलते ही तत्काल घटना स्थल के लिये रवाना हुए, पीडित परिजनो को संभल दिया तथा जांच के लिये टीमे गठित की अति पुलिस अधीक्षक संजीव मुले ने सायवर सैल शिवपुरी मे पहुचकर सभी तकनीकी तथ्यो का विश्लेषण शुरु किया फरियादी कुलदीप सक्सैना की रिपोर्ट पर से अपराध क्र. 112/26 धारा 103 (1), 3 ( 5 ) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।

फरियादी कुलदीप सक्सैना ने वताया की उसके भाईसाहब सिविल कोर्ट मे जमीनी विवाद के केश लडते थे भाईसाहब ने कुछ समय पहले हमारे गाँव के कमलेश शर्मा के खिलाफ, मिठुआ जाटव का केश लडा था जिसको लेकर कमलेश शर्मा व उसके चाचा सुनील शर्मा व नीरज शर्मा के साथ उनकी रंजिस हो गयी थी। 

वर्ष 2015 मे हुए पंचायत चुनाव मे मृतक संजय सक्सैना व सुनील शर्मा सरपंच पद के लिये आमने-सामने थे, जिसके वाद इनके वीच चुनावी मतभेद शुरु हो गये थे मृतक संजय सक्सैना की ग्राम सिगदौआ मे कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर भी सुनील शर्मा व कमलेश शर्मा के साथ विवाद हो चुका था जिसमे पुलिस द्वारा कार्यवाही की गयी थी। सुनील व कमलेश शर्मा द्वारा इन्हे उक्त केश वापस लेने के लिये दवाव वनाया जा रहा था।

एस.डी.ओ.पी. करैरा डॉ आयुष जाखड़ द्वारा कुल 06 टीमे गठित की गयी जिनका नेतृत्व थाना प्रभारी सुरवाया उनि अरविन्द्र छारी,थाना प्रभारी अमोला उनि अंशुल गुप्ता, चौकी प्रभारी सुनारी उप निरि0 चेतन शर्मा, चौकी प्रभारी हिम्मतपुर उनि धर्मेन्द्र गुर्जर, चौकी प्रभारी थनरा उनि रामानंद पचौरी एवं सायवर सैल प्रभारी उनि धर्मेन्द्र जाट के द्वारा किया गया 06 टीमे अलग - अलग दिशाओ मे गहनता से जांच करने लगी जिसमे चश्मदीद लोगो के वयान, मुखविर सूचना, सीसीटीव्ही कैमरो का अवलोकन, फिंगर प्रिंट व अन्य तकनीकी साक्ष्यो का संकलन किया गया। संदेही सुनील शर्मा व कमलेश शर्मा की पतारसी कर पूछताछ शुरू की गयी । 

इनसे प्राप्त संकेतो के आधार पर अन्य आरोपियो की तालाश मे पुलिस टीमे दिनारा, अटा, टोरिया, डवरा व बडौनी की तरफ रवाना हुई।

प्रथम दृष्टया संदेह के आधार पर सुनील शर्मा एवं कमलेश शर्मा को राउंडअप कर हिकमत अमली से पूँछताछ की गई तो उक्त दोनो आरोपीगणों ने बताया कि हम दोनो चाचा भतीजे ने संजय वकील से पुरानी सरपंची एवं जमीन की रंजिस को लेकर संजय वकील को खत्म करने की योजना वनाई थी जिसमे हम दोनो ने टोरियाकला के सचिन रावत से संपर्क कर सचिन रावत को संजय वकील को खत्म करने के लिये 10 लाख की सुपारी दी थी जिसमे 02 लाख रुपये एडवांस के रुप मे दे दिये थे वाकी के 08 लाख रुपये काम होने पर देना थे। सचिन रावत ने हम दोनो को संजय वकील को खत्म करने वाले बदमाश पपेन्द्र पुत्र हरदास रावत निवासी चांदपुर थाना डवरा जिला ग्वालियर, राजकुमार उर्फ गोलू रावत पुत्र अरविन्द्र रावत निवासी घूघसी थाना बडोनी जिला दतिया, जहीर खान पुत्र रफीक खान निवासी घूघसी थाना बडोनी जिला दतिया से करैरा मे ही मिलवाया था और योजना के मुताविक उक्त तीनो बदमाशो ने ही संजय वकील की गोली मारकर हत्या कर दी।

दिनांक 15.02.26 को एसडीओपी महोदय अनुभाग करैरा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी करैरा अपनी टीम के साथ उक्त आरोपीगणो की तालाश मे निकले हुए थे, तलाश करते हुए जैसे ही मछावली पहुचे जहां मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अपराध के आरोपीगण चिरली तिराहा के पास वनी गौशाला मे रुके हुए है, जैसे ही गौशाला के पास पहुचे तो गौशाला के पास तीन बदमाश मोटरसाईकिल से रोड तरफ भागने लगे जिन बदमाशो को आत्मसमर्पण के लिये ललकारा रोकने का प्रयास किया तो बदमाश पपेन्द्र रावत जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर करने लगा, जिससे आत्म रक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा भी फायर किये गये तो एक गोली बदमाश पपेन्द्र रावत के पैर मे लगी ओर बदमाश गिर गया जिसे तत्काल उपचार हेतु सीएचसी करैरा भेजा गया एवं आरोपीगण 1. पपेन्द्र पुत्र हरदास रावत निवासी चांदपुर थाना डवरा जिला ग्वालियर, 2. राजकुमार उर्फ गोलू रावत पुत्र अरविन्द्र रावत निवासी घूघसी थाना बडोनी जिला दतिया, 3. जहीर खान पुत्र रफीक खान निवासी घूघसी थाना बडोनी जिला दतिया को गिरफ्तार कर थाना करैरा मे उक्त तीनो आरोपीगणो के विरुद्ध अप क्र 115/26 धारा 109, 3 ( 5 ) बीएनएस 11 / 13 एमपीडीपीके एक्ट, 25 / 27, 28 आर्म्स एक्ट का पंजीवद्ध कर विवेचना मे लिया गया एवं उक्त तीनो आरोपीगणो की थाना करैरा के अप क्र 112/26 धारा 103 (1), 3(5) बीएनएस ईजाफा धारा 25/ 27, 28 आर्म्स एक्ट मे फार्मल गिरफ्तारी की गयी इस प्रकार थाना करैरा के अपराध क्र 115/26 में 05 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

आपराधिक रिकार्ड:- सुनील शर्मा पुत्र रमेशचंद्र शर्मा उम्र 45 साल निवासी सिंगदौआ थाना दिनारा 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म