कोलारस - कोलारस के खतौरा में गायत्री शक्तिपीठ पर 21 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, संगीतमय श्रीमद भागवत कथा एवं युगल सरकार की श्री राधाकृृष्ण प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 4 फरवरी से भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ होगा तथा 11 फरवरी को समापन तथा रविवार को पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन कोलारस विधायक महेन्द्र यादव द्वारा किया जा रहा है।
अत्यंत हर्ष एवं प्रसन्नता के साथ आप सभी को सूचित किया जाता है कि गायत्री शक्तिपीठ, खतौरा (जिला शिवपुरी) की उन्नीसवीं वर्षगांठ एवं शक्तिपीठ के संस्थापक स्व. श्री रामसिंह यादव जी (दादा) की आठवीं पुण्य स्मृति के पावन अवसर पर निम्न भव्य आध्यात्मिक एवं सामाजिक आयोजनों का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन अवधि, 4 फरवरी 2026 (बुधवार) से 11 फरवरी 2026 (बुधवार) तक यह आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में, युगद्रष्टा वेदमूर्ति पं. श्रीराम शर्मा ‘आचार्य’ एवं माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में संपन्न होगा।
मुख्य कार्यक्रम विवरण, 04 फरवरी 2026, बुधवार, प्रातः 09:00 बजे - भव्य कलश यात्रा, 05 फरवरी 2026, गुरुवार, प्रातः 08:00 से 11:00 बजे - देव आवाहन, 21 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं 16 संस्कार, दोपहर 01:00 से 05:00 बजे - संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, (कथा प्रतिदिन दोपहर 01:00 से 05:00 बजे तक), 07 फरवरी 2026, शनिवार, युगल सरकार श्री राधाकृष्ण प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
08 फरवरी 2026, रविवार - विशेष कार्यक्रम, जिला स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह, समय : प्रातः 10:00 बजे, स्थान : गायत्री शक्तिपीठ परिसर, ग्राम खतौरा
इस विशेष अवसर पर शिवपुरी जिले के समस्त सम्मानित पत्रकार साथियों को सादर आमंत्रित किया जाता है लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की भूमिका, समाज में उनके योगदान एवं सतत रचनात्मक संवाद के उद्देश्य से यह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।
दोपहर 01:30 बजे — सहभोज कार्यक्रम, 09 फरवरी 2026, सोमवार, सायं 04:00 बजे — विराट दीप यज्ञ, 11 फरवरी 2026, बुधवार, पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण एवं भंडारा
निवेदन - कृपया इस आमंत्रण को अपना व्यक्तिगत बुलावा मानकर इष्ट-मित्रों सहित पधारें एवं धर्म, संस्कार व सामाजिक समरसता के इस पावन आयोजन के साक्षी बनें।
स्थान : गायत्री शक्तिपीठ, खतौरा, जिला शिवपुरी (म.प्र.), स्व. श्री रामसिंह यादव जी (दादा) परिवार की ओर से सादर आमंत्रण
