कोलारस - कोलारस पुलिस अनुविभाग क्षेत्र के थाना तेन्दुआ पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 17/26 मे नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी पिता गोपाल आदिवासी को सूचना के 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल वारंट पर जेल भेजा गया ।
जानकारी के अनुसार दिनांक 04.02.2026 को नाबालिग पीङिता ने अपने पिता आरोपी गोपाल आदिवासी पुत्र रंगी आदिवासी उम्र 34 साल निवासी ग्राम अटामानपुर थाना तेन्दुआ जिला शिवपुरी के खिलाफ गलत काम(बलात्कार) किये जाने की रिपोर्ट की थी पीङिता की रिपोर्ट पर से आरोपी पिता के खिलाफ अपराध क्रमांक 17/26 धारा 65(2), 64(2)(च) बी.एन.एस., 5M/6, 5N/6 पॉक्सो एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा अपराध को गंभीरता से लेते हुये आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये निर्देशों के पालन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी अनुभाग कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन मे थाना तेंदुआ द्वारा विवेचना के दौरान अविलम्ब कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे के अन्दर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया एवं जेल वारंट पर जेल भेजा गया।
बेटी ने पिता पर लगाया हवस का शिकार करने का आरोप
रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बना डाला, मामले का खुलासा तब हुआ जब पति पत्नी के बीच हुई लड़ाई के बाद पत्नी मायके चली गई। तब पति पत्नी को लेने मायके पहुंचा और पत्नी के साथ आने से इंकार के बाद बेटी ने भी साथ आने से इंकार करते हुए मां को अपने साथ हुई वारदात को सामने रख दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक तेंदुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 जनवरी को नाबालिग की मां मजदूरी करने गई थी। तभी पिता ने शराब के नशे में अपनी 10 साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अगले दिन नाबालिग को उसकी बुआ बैतूल में आयोजित राम पाल बाबा के सत्संग में साथ ले गई थी। इस बीच नाबालिग के माता पिता के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और नाबालिग की मां अपने मायके चली गई। जब नाबालिग वापस लौटी तो उसकी बुआ ने नाबालिग को मां के पास छोड़ दिया। 3 फरवरी को जब पति अपनी पत्नी को लेने उसके मायके पहुंचा तो पत्नी से साथ आने से इनकार कर दिया। फिर जब पिता बेटी को साथ को साथ लाने को अड़ गया। तब बेटी ने भी पिता के साथ जाने से इनकार करते हुए अपनी मां को साथ ना जाने का कारण बताते हुए पूरी आपबीती बता दी। इसके बाद 4 फरवरी को महिला अपनी बेटी के साथ तेंदुआ थाना पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए गुरुवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि.नीतू सिंह धाकड़, का.प्रआर.493 गजेन्द्र सिंह सोलंकी, आर.1130 अंकित शर्मा, आर.317 भुवनेश शर्मा, आर.1056 प्रवेश कुमार, आर.1082 मनीष निगम की विशेष भूमिका रही।