अपह्रत नाबालिग बालिका को श्रीरामनगर थाना लसूडिया जिला इंदौर से सुरक्षित दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार - Rannod


रन्नौद - कोलारस परगना क्षेत्र के थाना रन्नौद पुलिस द्वारा अपराध क्र. 24/26 मे अपह्रत नाबालिग बालिका को श्रीरामनगर थाना लसूडिया जिला इंदौर से सुरक्षित दस्तयाब किया एवं आरोपी को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार दिनांक 09.02.2026 को फरियादी उम्र 23 साल निवासी मैघोनाडांग ने अपनी बहन उम्र 16 साल 11 माह के घर पर बिना कुछ बताये कहीं चले जाने की रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना रन्नौद पर अपराध क्र. 24/26 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा नाबालिग बालक बालिकाओं की दास्तयाबी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिया हैं।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये निर्देशों के पालन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी अनुभाग कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनाँक 19.02.2026 को थाना रन्नौद द्वारा पुलिस टीम बनाकर अपहृता की तलाश हेतु जिला इंदौर भेजा गया जहां से अपहृता को सुरक्षित वस्तयाब किया गया है एवं आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

सराहयनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रन्नौद अरविन्द सिंह चौहान, सउनि दशरथ सिंह राजपूत, प्र.आर 934 जगेश सिंह सिकरवार, प्रआर. 198 अख्तर खान, आर. 814 महेश, आर. 886 सिद्धनाथ गौड, आर.846 महेश पटेलिया, आर.837 संजीव कुमार, आर. भूपेन्द्र, आर. मानवेन्द्र, महिला आर. 457 कृष्णा पाल की सराहनीय भूमिका रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म