असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति का सर्वे कराने के निर्देश - Shivpuri


शिवपुरी - जिले में 23 फरवरी 2026 को हुई असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि के कारण संभावित फसल हानि के दृष्टिगत समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को प्रभावित क्षेत्रों का त्वरित सर्वे कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।

संयुक्त कलेक्टर ने बताया कि जारी निर्देशानुसार संबंधित अनुविभागीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में फसल क्षति का सर्वे कर नेत्रांकन रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में आज ही कलेक्टर कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करेंगे।

यदि सर्वे उपरांत मुआवजा वितरण की स्थिति निर्मित होती है, तो आर.बी.सी. 6-4 के अंतर्गत राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का संयुक्त दल गठित किया जाएगा। 

यह संयुक्त दल जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में तीन दिवस के भीतर फसल क्षति का विस्तृत सर्वे पूर्ण करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म